Friday, February 27, 2026
More

    राजनांदगांव: एसपी ने किया थानों का औचक निरीक्षण

    राजनांदगांव।पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) ने बुधवार को थाना बागनदी एवं पुलिस चौकी चिचोला का अवचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकॉर्ड, दस्तावेज, व्ही.सी.एन.बी., रोजनामचा, लंबित अपराधों एवं शिकायतों की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, जवानों की वेशभूषा तथा सस्त्रागार एवं रिकॉर्ड रूम की भी जांच की। साथ ही थानों में जप्त वाहनों के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    थाने एवं चौकी में उपस्थित प्रार्थियों से मुलाकात कर सुश्री शर्मा ने उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। वहीं, थाना व चौकी में तैनात पुलिस स्टाफ से रूबरू होकर उन्होंने उनके कार्य एवं समस्याओं की जानकारी ली और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

    इस मौके पर थाना प्रभारी बागनदी निरीक्षक ढाल सिंह, पुलिस चौकी चिचोला प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल सहित थाना एवं चौकी स्टाफ उपस्थित रहे।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!