राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर वार्ड-42 स्थित राजीव नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार साहू किराना स्टोर के पास मनोज तिवारी के घर के करीब तीन से चार बंदर करंट की चपेट में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तार में करंट प्रवाहित होने से बंदर झुलस गए। इस हादसे में दो से तीन बंदरों की मौत हो गई, वहीं एक बंदर गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल बिजली विभाग और नगर निगम को दी। वहीं आसपास के रहवासियों ने घायल बंदर के उपचार की व्यवस्था कराने की मांग की है।इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोगों ने खुले विद्युत तारों को समय रहते दुरुस्त करने की जरूरत जताई है।





