राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ खेलों में जीता रजत पदक

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे राजनांदगांव के लिए गर्व का क्षण है। शहर की बेटी और अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 किलोग्राम महिला वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया है। ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 199 किलोग्राम के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।भौगोलिक संदर्भइस स्पर्धा में नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह ने 206 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि कनाडा की रेबेका ग्रूलक्स 178 किलोग्राम के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।ज्ञानेश्वरी की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि प्रतियोगिता से पहले उनके भाई रितेश यादव सड़क दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल में भर्ती थे। परिवार उसकी देखभाल में जुटा हुआ था। प्रतियोगिता से पहले ज्ञानेश्वरी ने भाई से फोन पर बात कर पदक जीतने का वादा किया था और उन्होंने अपना वादा निभाते हुए भारत की झोली में रजत पदक डाल दिया।

Hot Topics

Related Articles