राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला मुख्यालय के समीपवर्ती क्षेत्र फरहद के पास एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक खुली नाली में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है।
राजनांदगांव शहर में निर्माणाधीन नाली के खुले गड्ढे में गिरने से 60 वर्षीय माखन लाल हिरवानी की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणो ने शव सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक चक्का जाम किया। ग्रामीणो ने मुआवजे के साथ खुले गड्ढों पर बैरिकेडिंग और रेडियम संकेतक लगाने की मांग की। तहसीलदार के लिखित आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
लोगों में भारी आक्रोश, सिस्टम पर उठे सवाल
इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर चलने वालों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है।कही पर भी संकेतक नहीं लगाए गए है।








