राजनांदगांव: ग्राम बोरतलाव घटना की प्रशासनिक जांच के लिए अधिकारियों ने किया घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण

राजनांदगांव 23 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार ग्राम बोरतलाव में तीन बच्चों की डूबने से हुई मृत्यु की घटना की प्रशासनिक जांच के क्रम में अपर कलेक्टर श्री सीएल मार्कण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीकांत कोराम, एसडीएम श्री विश्वास कुमार, डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार श्री अमीय श्रीवास्तव, थाना प्रभारी श्री अवनीश श्रीवास, खनिज विभाग के खनिज निरीक्षक श्री भरत बंजारे तथा शिक्षा विभाग के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा ने ग्राम पंचायत के सरपंच, मृतक बच्चों के परिजनों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उत्खनन स्थल, जलभराव की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा अन्य संबंधित परिस्थितियों का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही ठेकेदार द्वारा किए गए उत्खनन क्षेत्र का सीमांकन कराकर आवश्यक तथ्य एवं जानकारी एकत्रित की गई।

जांच के दौरान संबंधित विभागों से आवश्यक प्रतिवेदन एवं अभिलेख प्राप्त किए जा रहे हैं। उपलब्ध तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार विस्तृत जांच प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा तथा जांच प्रतिवेदन के निष्कर्षों के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot Topics

Related Articles