Wednesday, February 25, 2026
More

    राजनांदगांव: घर में जुआ खेलते तीन आरोपी पकड़ाया

    राजनांदगांव ।थाना गैंदाटोला पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घर में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर तीन जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2,420 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में जुआ, शराब, चोरी एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गैंदाटोला में गुलजारी सोनी के घर के बरामदे में कुछ लोग 52 पत्ती ताश पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

    सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई करते हुए मौके से गुलजारी सोनी (45 वर्ष), शेरसिंह राजपूत (25 वर्ष) एवं धुरसिंह निषाद (49 वर्ष), तीनों निवासी ग्राम गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 1,450 रुपये तथा जुआ फड़ से 970 रुपये, कुल 2,420 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद की गई।

    पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!