Wednesday, February 25, 2026
More

    राजनांदगांव: चौपाटी और दिग्विजय कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया

    राजनांदगांव। सेवा पखवाड़ा के तहत शहर के चौपाटी और दिग्विजय कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। दिग्विजय कॉलेज परिसर में एनसीसी कैडेट ने सफाई की। वहीं चौपाटी में महापौर मधुसूदन यादव की मौजूदगी में मार्निंग वॉक ग्रुप और योग के ग्रुप के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया।

    दोनों ही जगहों पर सफाई के बाद लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। जिसमें सार्वजनिक जगहों पर कचरा नहीं फैलाने से लेकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लिया। इसके अलावा सभी पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरुक रहने की बात कही। सेवा पखवाडा के तहत रोजाना स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें निगम के अलावा नागरिकए सामाजिक संस्था व विद्यार्थी जुड़कर अपनी सहभागिता दे रहे हैं। शनिवार को मार्निंग वॉक व योगा क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों ने महापौर मधुसूदन यादवए निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्माए निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा सहित एमआईसी मेंबर व पार्षदों के साथ मिलकर पुष्प वाटिका व चौपाटी परिसर में साफ.सफाई की। एनसीसी कैडेट ने दिग्विजय कॉलेज परिसर और त्रिवेणी परिसर में सफाई की।

    सप्ताह में दो घंटे तक करेंगे श्रमदान स्वच्छता अभियान के बाद मौजूद लोगों ने हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान का निर्णय लिया। इसे लेकर महापौर ने सभी को संकल्प भी दिलाया। महापौर यादव ने कहा कि नागरिकों की सहभागिता के बिना नगर पूर्ण रूप से स्वच्छ नहीं हो सकता। वहीं निगम न ही स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त कर सकता है। इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!