राजनांदगांव: जंगल में मिली एक युवक की सड़ी – गली लाश

राजनांदगांव। जंगल में एक युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से आसपास के ग्रामीण इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है। मृतक की शिनाख्ति नहीं हो पाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बागनदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सीतागोटा से बोईरटोला जाने वाले मार्ग में रपटा पुल में एक युवक का सड़ा-गला शव ग्रामीणों ने देखा। जिससे उनके बीच सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सड़े-गले लाश को देख प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Hot Topics

Related Articles