राजनांदगांव: जन्मदिन को सेवा से जोड़ने की अनूठी पहल, 1 से 25 अगस्त तक आयोजित होगा ‘‘सेवा महोत्सव‘‘

राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव के जन्मदिन के अवसर पर छात्र युवा मंच द्वारा 1 अगस्त से 25 अगस्त तक “सेवा महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय लोगों को सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सरोकार से जुड़ने का संदेश दिया जा रहा है।

जिसमे शहर के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों मे रक्तसमूह, हीमोग्लोबिन व सिकलसेल जाँच शिविर का आयोजन किया जायेगा, साथ ही ”राजनांदगाव बनेगा रक्तवीरो का शहर” थीम से 15 अगस्त ग्राम विष्णुपुर, 23 अगस्त महापौर कार्यालय सिविल लाइन एवं 25 अगस्त ग्राम नांगलदाह मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।

इसी क्रम में आज शहर के ठाकुर प्यारेलाल स्कूल में रक्तसमूह, हीमोग्लोबिन एवं सिकलसेल जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और शिविर का लाभ लिया।

विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की इस पहल को और प्रोत्साहित करने के लिए महापौर मधुसूदन यादव स्वयं शिविर में पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा छात्र युवा मंच द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की।

महापौर ने कहा कि जन्मदिन को सेवा और समाजहित से जोड़ना एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी पहल है। युवाओं द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज के लिए उपयोगी हैं।

छात्र युवा मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि “सेवा महोत्सव” 1 अगस्त से 25 अगस्त तक विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ना तथा समाज में स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा छात्र युवा मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles