राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में पोषण मार्गदर्शिका पर प्रशिक्षण एवं आवश्यक जानकारी देने हेतु बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य तथा पोषण पर विस्तृत जानकारी देने के लिए पोषण मार्गदर्शिका तैयार किया गया है। उन्होंने सामुदायिक संवर्गों, अधिकारी व कर्मचारियों को पोषण मार्गदर्शिका का समुचित उपयोग कर जिले अंतर्गत ग्रामीण गर्भवती महिलाओं, नवविवाहित महिलाओं, माताओं तथा बच्चों के सुपोषण के संबंध में जानकारी लेते हुए सुपोषण हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।





