Monday, February 23, 2026
More

    राजनांदगांव जिले का चुनावी प्रशिक्षण अवकाश के दिनों में,पढ़ाई प्रभावित न हों इसलिए लिया गया निर्णय

     

     

    राजनांदगांव।नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राजनांदगांव जिले के 4 हजार हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अलग-अलग चरण चुनावी प्रशिक्षण, वोटिंग होने की वजह से लगभग 25 फरवरी तक शिक्षकों की व्यस्तता बनी रहेगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित न हो इसके लिए लिए शिक्षकों को शनिवार और रविवार अवकाश के दिन प्रशिक्षण देने की प्लानिंग की गई है। अन्य दिनों शिक्षक नियमित रूप से क्लासेस लेंगे और समय पर कोर्स पूरा कराने कहा गया है।

    शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव के लिए डोंगरगांव, डोंगरगढ़ एवं छुरिया में वहीं के शिक्षकों का उसी ब्लॉक में प्रशिक्षण होगा। वहीं 2 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉक स्तर में प्रशिक्षण होगा। चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी उन्हीं के ब्लॉक में नहीं लगेगी। पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए 1 और 2 फरवरी शनिवार एवं रविवार अवकाश के दिन को चुना गया है। इसके पहले शिक्षकों को शुरुआती चरण का दिया जा चुका है। इस प्रशिक्षण में मतदान दलों ईवीएम ऑपरेट करना और मशीन से वोटिंग कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!