Thursday, February 26, 2026
More

    राजनांदगांव: तीन बदमाश गिरफ्तार, कॉलेज स्टूडेंट पर चाकू से किया था हमला

    राजनांदगांव।पार्रीनाला में आयुर्वेद कॉलेज के स्टूडेंट पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है।

    9 सितंबर को प्रार्थी टेक प्रसाद सुबह कॉलेज जाने निकला था। तभी पेट्रोल पंप के पास उससे तीन बदमाशों से रुपए की मांग की। लेकिन टेक प्रसाद ने जब रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। कोतवाली पुलिस ने पतासाजी के बाद घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गौरव साहूए दीनू मांझा और एक नाबालिग को पकड़ा है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!