Wednesday, February 18, 2026
More

    राजनांदगांव: दिग्विजय कॉलेज में ABVP का प्रदर्शन: प्राचार्य का पुतला दहन, छात्राओं की निजी जानकारी सार्वजनिक करने का लगाया गंभीर आरोप

    राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में आज उस समय माहौल गर्म हो गया, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य सुचित्रा गुप्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। संगठन ने कॉलेज प्रशासन पर छात्राओं की निजी जानकारी सार्वजनिक करने का गंभीर आरोप लगाया है।

    जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी को कुछ विद्यार्थियों के मोबाइल फोन प्राचार्य द्वारा जब्त किए गए थे। इस कार्रवाई का छात्र संगठनों ने विरोध किया, जिसके बाद मोबाइल वापस कर दिए गए। आरोप है कि मोबाइल लौटाने के बाद संबंधित विद्यार्थियों के नाम, मोबाइल नंबर, पिता का नाम एवं अन्य निजी जानकारी कॉलेज की वेबसाइट और सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दी गई, जिसे ABVP ने निजता का उल्लंघन बताया है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!