राजनांदगांव : दिल की जांच अब फ्री इको कार्डियोग्राफी शुरू

राजनांदगांव ।जिला अस्पताल में इको कार्डियोग्राफी निशुल्क सेवा का शुभारंभ किया गया है। बाल चिकित्सा और वयस्कों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। वयस्कों के लिए डॉ. खुमान मंडावी और बाल चिकित्सा के लिए चाइल्ड विशेषज्ञ डॉ. कमलेश जंघेल को इको कार्डियोग्राफी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब मरीजों को इको कार्डियोग्राफी कराने निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों में ज्यादा रकम खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि 100 बेड मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट अस्पताल की पहले माले में रुम नंबर 49 में सेवा की शुरूआत की गई है। लंबे समय से इसकी मांग उठ रही थी। बताया गया कि निजी अस्पतालों में इसकी जांच कराने 1 हजार से 4 हजार तक लगते हैं। इसकी कीमत 2डी और 3डी सेंटरों में अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

इको कार्डियोग्राफी हृदय की कार्यक्षमता, संरचना, वाल्व और पंपिंग वापस की जांच करने की जाती है। इसकी जांच करने में किसी प्रकार का दर्द नहीं होता, यह अल्ट्रा साउंड टेस्ट होता है। हार्ट अटैक, वाल्व की खराबी, हार्ट फैलियर या सांस फूलने जैसे लक्षणों का पता लगता है।

Hot Topics

Related Articles