राजनांदगांव। शहर के दीनदयाल नगर, चिखली क्षेत्र में बीती रात एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अर्जुन वाधवानी (लगभग 30-32 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन मूल रूप से राम नगर का निवासी था और चिखली में किराए के मकान में रह रहा था।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही चिखली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है।
हत्या के कारणों और वारदात में शामिल आरोपियों को लेकर फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही हत्या के कारण और आरोपियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।








