राजनांदगांव।◾मतदान केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही सुनिश्चित
◾पुलिस बल द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की गई
◾संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए
◾मतदाताओं ने शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया
◾निर्वाचन के दौरान कहीं भी अप्रिय घटना अथवा कानून व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं हुई
🔺पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगांव श्रीमती मंजूलता बाज के पर्यवेक्षण में दिनांक 01.06.2026 को नगरीय निकाय निर्वाचन घुमका को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मतदान केंद्रों, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी गई। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
मतदान के दौरान नागरिकों ने उत्साहपूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अवधि में कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना, विवाद अथवा कानून व्यवस्था भंग होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
राजनांदगांव पुलिस समस्त मतदाताओं, निर्वाचन अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों का सहयोग हेतु आभार व्यक्त करती है।






