राजनांदगांव । नगर पालिक निगम के टाऊन हाल में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं गंभीर बीमारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिह पारस वर्मा की उपस्थिति मे पार्षदों तथा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवम गम्भीर बीमारियो के लिए नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर के समबन्ध मे कार्यशाला आयोजित की गई कार्यशाला मे आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है।
इस योजना से अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने की जरूरत है। उन्होंने सभी पार्षदों से कहा कि अपने वार्ड के लोगों को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें। इस योजना के तहत शासन द्वारा 78 हजार रूपए अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। आर्थिक स्थिति के आधार पर तथा घर की बिजली की खपत के अनुसार उन्हें सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस योजना के संबंध में आवेदन करने, अनुदान राशि, ऋण, सोलर पैनल लगाने, नियम-शर्तों, के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी जनसामान्य को दें। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के लिए 17 सितम्बर को भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के संबंध में जानकारी प्रदान करें, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। बैठक में वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी दी गई।
इस दौरान उपभोक्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। अंत मे उपस्थित जनो द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य पार्षद चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारि एवम स्विधूत विभाग के अधीक्षक अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर, श्री एमके साहू एवं श्री बीरबल उइके, सहायक अभियंता श्री आरके मंडावी एवं श्री हिमांशु भूआर्य, कनिष्ठ अभियंता श्री कीर्ति कुमार देशमुख, श्री खेमेन्द्र साहू एवं श्री विकास साहू एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





