राजनांदगांव।लालबाग पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के मामले में फरार आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। लालबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश साहू को 27 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली थी।राजनांदगांव में होटल
मुखबिर ने बताया कि ग्राम मरेठा नवागांव में कीर्तन साहू के मकान के पास एक पिकअप वाहन (एमएच 49 बीजेड 1691) में अवैध रूप से मवेशियों को भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां गौ रक्षक दल के लोगों ने वाहन को पकड़ रखा था।
9 मवेशी और एक पिकअप जब्त
आरोपी के पास मवेशियों के परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने 9 मवेशी और एक पिकअप वाहन जब्त किया, जिनकी कीमत 8.65 लाख रुपए आंकी गई। मामले में दो आरोपी – मोहम्मद वसीम और कीर्तन साहू मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। टीम ने फरार आरोपी मोहम्मद वसीम (30) को नागपुर के महेबूबपुरा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है





