Saturday, February 28, 2026
More

    राजनांदगांव पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों का तबादला

    राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला राजनांदगांव द्वारा दिनांक 10 सितंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी कर जिले में पदस्थ निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। आदेश में प्रशासनिक दृष्टि से आवश्यकतानुसार विभिन्न पुलिस थानों एवं चौकियों में बदलाव करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यभार सौंपा गया है।

    इस आदेश के तहत कुल 12 पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें वर्तमान पद से हटाकर नए पदस्थापन स्थल पर भेजा गया है। इनमें निरीक्षक आशीर्वाद रुहतगांवकर, निरीक्षक भूषण चंद्राकर, निरीक्षक विजय मिश्रा, निरीक्षक बसंत बघेल, निरीक्षक मनोज धुर्वे सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। वहीं उप निरीक्षकों में उप निरीक्षक कैलाशचंद मरई, रोहित खुटे, सतेंद्र राम नेताम, बलदाऊ चंद्राकर, सुमेंद्र खरे, नरेश बंजार जैसे अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें विभिन्न थानों में तैनात किया गया है।

    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यह तबादला प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!