राजनांदगांव में करंट की दर्दनाक घटना, 6 मवेशियों की मौत

राजनांदगांव। मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर में करंट की चपेट में आने वाले 6 मवेशियों की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं बिजली कंपनी की व्यवस्था को लेकर भी लोग आक्रोशित है। दरअसल शनिवार रात चली तेज अंधड़ और बारिश के दौरान बिजनापुर गांव के खेत हिस्से में एक बिजली का खंभा गिर गया। इससे लगे तार भी जमीन पर टूटकर गिर गए। रविवार सुबह गांव के मवेशी इसी हिस्से में चरने गए थे। जिनमें 6 मवेशी तार के संपर्क में आ गए। जिन्हें करंट लगने से उनकी मौत हो गई। बता दें कि इसके पहले भी जिले के अलग-अलग हिस्से में तार टूटकर गिरने और करंट लगने से मवेशियों की मौत की घटना हो चुकी है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।

 

 

Hot Topics

Related Articles