राजनांदगांव। कोतवाली थाना क्षेत्र के दीवानपारा में विवाद के चलते चाकूबाजी की घटना सामने आई। घटना में पीयूष केमे घायल हो गया, जिसे पैर में चाकू मारा गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।जमातपारा निवासी पर हमले का आरोप, पुलिस जांच में जुटीसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीयूष पर चाकू से हमला जमातपारा निवासी युवक ने किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।





