Wednesday, February 25, 2026
More

    राजनांदगांव : राजनांदगांव व डोंगरगढ़ में पर्यटक सूचना केंद्रों का हुआ संयुक्त लोकार्पण

    राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की ओर से राजनांदगांव और डोंगरगढ़ को पर्यटन विकास की नई सौगात के तहत पर्यटन सूचना केंद्र मिला। 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को संध्या 6.30 बजे गौरव पथ स्थित चौपाटी, विश्राम गृह के सामने आयोजित समारोह में राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ में नवनिर्मित सूचना केंद्रों का संयुक्त शुभारंभ और लोकार्पण माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जी ने किया ।

    डॉक्टर रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने अध्यक्ष बनते ही अपने संक्षिप्त कार्यकाल में उल्लेखनीय कार्य किया है,राज्य के पर्यटन विकास के लिए ये शुभ संकेत है।

    इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माननीय सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पांडे जी ने कहा कि राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में पर्यटन सूचना केंद्र की स्थापना से जिले सहित देशी विदेशी पर्यटक छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की जानकारी के साथ ही जिले की पर्यटन विशेषताओं से भी परिचित होंगे।

    अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ श्री रमन डोंगरे,पूर्व विधायक श्री रामजी भारती व श्री विनोद खांडेकर,माननीय महापौर राजनांदगांव श्री मधुसूदन यादव, माननीय अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री सचिन बघेल तथा अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने अपने स्वागत भाषण और प्रतिवेदन में कहा कि इन सूचना केंद्रों की स्थापना से पर्यटकों को यात्रा मार्ग, ठहरने की सुविधा, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों तथा स्थानीय कला-संस्कृति की जानकारी सहज रूप से मिल सकेगी।

    यह पहल जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।

    आयोजन में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की उपमहाप्रबंधक श्रीमती पूनम शर्मा,वरिष्ठ अधिकारीगण,जिले के जनप्रतिनिधियों सचिन गोलछा जी, खूब चंद पारख जी, कोमल सिंह राजपूत जी, पार्षद खेमिन यादव जी, मोना गोसाई जी, मणि भास्कर जी जी,रेणु मेश्राम जी, लता महोबिया जी, माधुरी जैन जी,मंजू साहू जी, संगीता शुक्ला,सुधा पवार, अनीता फ्रांसिस, और सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी भी रही।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!