राजनांदगांव रेंज के नए IG अजय यादव ने संभाला पदभार

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस रेंज में प्रशासनिक बदलाव के तहत भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय यादव ने सोमवार सुबह नए पुलिस महानिरीक्षक (IG) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की। राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिलों को मिलाकर बनी पुलिस रेंज की जिम्मेदारी अब आईजी अजय यादव संभालेंगे। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही पुलिस की प्राथमिकताओं को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है।

 

 

Hot Topics

Related Articles