राजनांदगांव : वाइडनर स्कूल को लीज में आवंटित जमीन की अवैध तरीके से खरीदी- बिक्री की राजगामी संपदा न्यास समिति करेगी कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच की मांग

राजनांदगांव। शहर के प्रतिष्ठित वाइडनर  स्कूल को राजगामी संपदा न्यास द्वारा दी गई शासकीय लीज भूमि के अवैध खरीदी बिक्री के मामले में अब कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। राजगामी संपदा न्यास समिति ने इस बहुचर्चित प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर को पत्र लिखकर जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की मांग करेगी।शिकायतकर्ता क्रिष्टोफर पॉल ने बताया कि वर्ष 1975 में तत्कालीन कलेक्टर एवं राजगामी संपदा न्यास द्वारा लालबाग स्थित दो अलग-अलग स्थानों पर लगभग 5 एकड़ भूमि वाइडनर  स्कूल के संचालन के लिए (शैक्षणिक उद्देश्य से) आवंटित की गई थी। नियमानुसार राजगामी संपदा की लीज पर दी गई भूमि को बिना शासन एवं न्यास की पूर्व अनुमति के किसी अन्य संस्था या व्यक्ति को हस्तांतरित या विक्रय नहीं किया जा सकता।इसके बावजूद, स्कूल का संचालन करने वाली संस्था ने न्यास व कलेक्टर को बिना कोई सूचना दिए इस बेशकीमती शासकीय भूमि को दो अलग- अलग संस्थाओं को विक्रय कर दिया। शिकायतकर्ता क्रिष्टोफर पॉल विगत 8 वर्षों से सभी दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ इस घोटाले की जांच और भूमि को पुनः राजगामी संपदा में निहित करने की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि पूर्व में राजनीतिक दबाव के कारण इस मामले को दबाया जाता रहा था, और निष्पक्ष जांच नही पा रहा था।राजगामी संपदा न्यास की गुरुवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं, जिसमें संपदा की दुकानों पर कब्जे की वसूली किए जाने का फैसला लिया गया है। वहीं कमला कालेज के सामने करीब चालीस दुकान बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके आलावा समिति ने आडिट किए जाने संबंधित कई फैसले लिए गए है।

अध्यक्ष पूर्णिमा साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपाध्यक्ष मनोज निर्वाणी, सदस्य सीईओ मारकंडे, शैलेंद्र अग्रहरि, आबिद बेग, अशोक चतुर्वेदी, गणेश राम साहू, देव कुमार बंजारे, राजेन्द्र कुमार पटेल, चंदन राम यादव, राजकुमार यदु, जितेन कुमार यादव, नीलमणि यादव, विमला यादव, अश्विनी यादव, ओम प्रकाश साहू सहित अन्य ट्रस्टीगण मौजूद रहे।

Hot Topics

Related Articles