Thursday, February 26, 2026
More

    राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर सघन पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

    राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने  स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर सघन पल्स पोलियो अभियान 2025 का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 0 से 5 वर्ष तक के नन्हें बच्चों के सभी अभिभावकों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने की अपील की।

    इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, एसपी श्रीमती अंकिता शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकरी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ बीएल तुलावी, डब्लूएचओ सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर श्री आसिम रियाज खान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, जिला डाटा प्रबंधक श्री अखिलेश चोपड़ा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पूजा मेश्राम, जिला डाटा मैनेजर आईडीएसपी श्री अखिलेश नारायण सिंह, वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर, श्री हितेश कुल्हाड़े एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    उल्लेखनीय है कि सघन पल्स पोलियो अभियान 2025 अंतर्गत जिले के ग्रामों के अलावा शहरी क्षेत्रों में बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन में पोलियो बूथ बनाने के साथ ट्रांजिट टीमों के द्वारा खदानों, ईटा भट्टा, छात्रावास, मदरसा एवं छूटे क्षेत्रों में पोलियों की दवा पिलाने हेतु ट्रांजिट टीमों एवं मोबाइल टीमों का गठन किया गया था।

    प्रथम दिवस बूथ में पोलियो की दवा पिलाने के बाद 22 एवं 23 दिसम्बर 2025 को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!