राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को विजयादशमी पर्व की दी बधाई

राजनांदगांव । छत्तीसगढ विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव के विधायक डॉ रमन सिंह तथा सांसद श्री संतोष पाण्डे ने नागरिको को विजयादशमी पर्व पर अपनी अनेको अनेक शुभकामनाएं देते हुये बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व को उमंग एवं उल्लास के साथ मनाने की अपील की है।

विधायक डॉ. सिंह ने शुभकामनाए संदेश में कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है. इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है।

राम ने लंकापति रावण से 9 दिनों तक युद्ध के बाद नवरात्रि के दशवें दिन यानि कि दशहरा के दिन रावण का वध किया था. इस दिन को भगवान राम की विजय के रूप में भी मनाया जाता है. भारतीय संस्कृति में राम को एक आदर्श पुरुष के रूप में देखा जाता है।

सांसद श्री पाण्डे ने कहा कि सनातन धर्म में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला विजयादशमी या दशहरा पर्व विशेष महत्व रखता है। यह दिन केवल एक उत्सव ही नहीं, बल्कि धर्म, सत्य और साहस की विजय का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं में इस पर्व का स्थान अत्यंत ऊंचा है। रामायण के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया और माता सीता को बंधन से मुक्त कराया था। यह घटना धर्म और अधर्म के बीच हुए संघर्ष का प्रतीक मानी जाती है।

Hot Topics

Related Articles