Friday, February 27, 2026
More

    राजनांदगांव: शमशान घाट के सामने तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहे दो बदमाश गिरफ्तार

    राजनांदगांव। कानून-व्यवस्था बनाए रखने चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने 24 अगस्त को गठुला श्मशान घाट के सामने भेंड़ीकला मार्ग पर राहगीरों को तलवार और चाकू से डराने वाले दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार आरोपियों में सुरज उर्फ राजा साहू (35) और प्रदीप उर्फ सोनू साहू (33) शामिल हैं, जो सगे भाई हैं और चिखली वार्ड नंबर 05 के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से सुरज के पास से एक लोहे का धारदार चाकू और प्रदीप के पास से एक स्टील की तलवार बरामद की। दोनों के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

    पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों पर पहले भी हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। हाल ही में दोनों सजा काटकर जेल से बाहर आए थे।

    यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, एएसपी राहुल देव शर्मा और सीएसपी पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में की गई। इस ऑपरेशन में चौकी प्रभारी अरुण कुमार नामदेव सहित पुलिस टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    पुलिस ने बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!