Wednesday, February 25, 2026
More

    राजनांदगांव : सुबह वार्ड भ्रमण के लिए निकले महापौर

    राजनांदगांव। वार्ड निरीक्षण के लिए महापौर मधुसूदन यादव आज सुबह वर्धमान नगर में साफ सफाई देख अटल परिसर निर्माण कार्य का जायजा लेकर कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। वही शहर में गंदा पानी आने की शिकायत पर मोहारा फिल्टर प्लांट का आकस्मिक निरीक्षरण कर 17 एमएलडी प्लांट की सफाई करने तथा एलम, ब्लोरिन की पर्याप्त भण्डारण रखने के निर्देश दिए।

    महापौर श्री यादव आज सुबह वार्ड भ्रमण में वर्धमान नगर में साफ सफाई देख निर्माणाधीन अटल परिसर का जायजा लेकर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उप अभियंता ने बताया कि प्रतिमा के लिए पेडेस्टल, बाउण्ड्रीवाल का निर्माण किया गया है,फ्लोर टाईल्स एवं अन्य कार्य प्रगति पर है।महापौर ने ग्रनाईट व टाईल्स लगाने के कार्य में तेजी लाकर गेट निर्माण व विद्युतिकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण में तेजी लावे इसके लिए मेन पावर बढ़ावे, कार्य की प्रतिदिन मानिटरिंग करे। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजना अटल परिसर के तहत पूरे प्रदेश में अटल जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो और शासन मंशानुरूप अटल परिसर का निर्माण किया जाए।

    निरीक्षण की कडी में महापौर श्री यादव आकस्मिक रूप से जल संयंत्रगृह मोहारा पहुॅच प्लांट का निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्था के संबंध में निगम के अधिकारियों से जानकारी लिए। उन्होने कहा कि शहर के कुछ क्षेत्रो में गंदा पानी आने की शिकायत प्राप्त हो रही है, ज्यादातर 17 एमएलडी प्लांट से सप्लाई क्षेत्रो से शिकायत मिल रही है, जिसे ध्यान मे रख उक्त प्लांट की सफाई कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए, मशीनो में छोटी मोटी खराबी आने पर उसका तुरंत मरम्मत किया जाए, बाढ जैसी स्थिति निर्मित होने पर सभी कर्मचारियो को एर्ल्ट रहने कहा है।

    उन्होंने कहा कि जल संयंत्रगृह में आवश्यक सामग्री फिटकरी, ब्लीचिंग, क्लोरिन गैस का पर्याप्त भंडारण रखे, इसके अलावा आवश्यक उपकरण भी रखना सुनिश्चित करे, इंटकवेल में कचरा फसने पर उसे तत्काल निकाले, जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। इसके अलावा एंनीकट में जल स्तर कम होने पर एनीकट के गेट बंद करावे। निरीक्षण के दौरान उप अभियंता अशोक देवांगन, तिलक राज धु्रव व युवराज कोमरे आदि उपस्थित थे।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!