Tuesday, February 24, 2026
More

    राजनांदगांव से मानपुर और खैरागढ़ मार्ग होगा चौड़ा, कटेंगे हजारों पेड़

    राजनांदगांव, । राजनांदगांव से खैरागढ़ और मानपुर पहुंच मार्ग की चौड़ीकरण के लिए वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग टेंडर की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुट गया है। सालों से दोनों स्टेट हाईवे की चौड़ाई बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से सरकार को लगातार जानकारी भेजी जा रही थी।

    इन दोनों मार्ग में पिछले एक दशक में वाहनों की तादाद बढने से सुगम यातायात लगभग ध्वस्त हो गया था। दोनों मार्ग में आए दिन भीषण सड़क हादसे होते रहे है। प्रशासन के लिए हादसों को रोकना मुश्किल होता जा रहा था। आखिरकार राज्य सरकार ने दोनों रास्ते की चौड़ीकरण को लेकर 4 अरब रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। हालांकि चौड़ीकरण से हजारों की तादाद में सालों पुराने विशालकाय पेड़ों की निर्माण में आहूति दी जाएगी।

    बताया जा रहा है कि सरकार ने करीब 380 करोड़ रूपए से दोनों स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। वर्तमान में दोनों सडक़ो की चौड़ाई महज 5 मीटर है। अब इसे दुगुना यानी 10 मीटर किया जाएगा। चौड़ीकरण होने के बाद दोनों मार्ग में सडक़ हादसों में कमी आने की संभावना है। टेंडर जारी होने के एक साल के भीतर दोनों मार्ग को नया रूप दिया जाएगा। चौड़ीकरण के कारण सर्वाधिक मोहला और मानपुर क्षेत्र के वृक्षों की बलि चढ़ेगी। वही खैरागढ़ स्टेट हाईवे में भी पेड़ों को काटा जाएगा।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!