राजनांदगांव। राजनांदगांव में शनिवार (7 फरवरी) शाम बाइक सवार ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराए। हादसे में मामा-भांजे सहित 3 की जान चली गई। जबकि 2 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मड़ई मेला देख कर लौट रहे थे। राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दुर्ग के ग्राम धनीद का रहने वाला सूरज यादव (24) अपनी बहन घर ग्राम जराही आया था। शनिवार शाम करीब करीब 4 बजे भांजों के साथ ग्राम थनौद से मड़ई मेला देखने के बाद जराही जा रहे थे। इस दौरान धनांश इंजीनियरिंग स्टील कंपनी के सामने ट्रक ड्राइवर अचानक गाड़ी मोड़ने लगा। ऐसे में पीछे चल रही बाइक बेकाबू हो गई और टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार की थी कि सूरज यादव और 2 भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, बच्चा का नाम पता चल नहीं पाया है।



