राजनांदगांव ।पुलिस ने एक ट्यूशन इंस्टीट्यूट के कामर्स शिक्षक को छात्रा के साथ बेड टच के मामले मे गिरफ्तार किया है । ट्यूशन टीचर ने छात्रा को सवाल समझाने के नाम पर अश्लील तरीके से संवेदनशील अंगो पर हाथ लागाया था ।इस पर 16 वर्षीय छात्रा ने ट्यूशन टीचर के खिलाफ कोतवाली थाना पहुचकर शिकायत दर्ज कराई थी । इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार किया है और पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।
बताया गया है कि शहर के कोतवाली थाना अन्तर्गत संचालित इस ट्यूशन इस्टीट्यूट मे कामर्स की शिक्षा लेने के लिए बडी संख्या मे छात्राए पहुचते है कक्षा 11 वी की 16 वर्षीय छात्रा भी ट्यूशन के लिए पहुची थी ।इस दौरान शिक्षक ने उसे सवाल समझाने के नाम पर अश्लील हरकत की है ।
जिससे शिक्षक की बुरी नीयत को भाँप कर छात्रा ने इस मामले की शिकायत थाने मे दर्ज कराई है ।नाबालिक छात्रा के साथ शिक्षक व्दारा अश्लील हरकत मामले मे अन्य छात्राओ मे भय और रोष है । हालाकि पुलिस व्दारा स्कूलो मे पहुचकर समय समय पर गुड टच बेड टच जागरुकता अभियान चलाती है । इसके बावजूद शिक्षक का इस तरह की हरकत उनकी दूषित मानसिकता को दर्शाता है ।





