Thursday, February 26, 2026
More

    राजनांदगांव : 6 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    राजनांदगांव | शहर के फरहद चौक से लालबाग पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास मौजूद बैग के तीन पैकेट में बंद गांजा बरामद किया गया है। जिसका वजन 6 किलो 300 ग्राम के करीब है। गांजे की कीमत 64 हजार रुपए के करीब है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। लालबाग पुलिस ने बताया कि उन्हें फरहद चौक में एक महिला के मौजूदगी की सूचना मिली।

    जिसके पास रखे बैग में गांजा मौजूद है। पुलिस ने मौके पर टीम के साथ रेड कार्रवाई की। महिला को हिरासत में लिया और बैग की तलाशी ली। जिसमें अलग-अलग तीन पैकेट में 6 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। महिला की पहचान डोंगरगांव निवासी चंद्रप्रभा गोस्वामी (23) के रुप में हुई। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह अवैध बिक्री के लिए गांजा की खेप लेकर डोंगरगांव जा रही थी। पुलिस ने महिला को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस महिला से जुड़े गांजा तस्करी के नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!