Wednesday, February 25, 2026
More

    राजनांदगांव : ITBP जवान पर धारदार हथियार ने किया हमला, साथी गिरफ्तार

    राजनांदगांव। आईटीबीपी कैम्प में एक जवान पर कातिलाना हमला करने का आरोपी उसका साथी ही निकला। पुलिस ने महाराष्ट्र के सतारा जिले से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मेस में खाना खाने के दौरान रोकटोक से क्षुब्ध होकर सहकर्मी पर धारदार हथियार से हमला किया था। पुलिस को आईटीबीपी के प्रधान आरक्षक पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी की तलाश थी। बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू के मुताबिक 21 मई की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच पुलिस लाइन स्थित आईटीबीपी कैम्प में प्रधान आरक्षक किशन कुमार साहू पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया था। हमले में घायल प्रधान आरक्षक ने जोर.जोर से जान बचाने के लिए आवाज लगाई। मौके पर प्रधान आरक्षक खून से लथपथ मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया।

    आरोपी को लेकर घायल जवान के पास कोई ठोस जानकारी नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की सघन पड़ताल की। जिसमें पुलिस को अहम सुराग मिले। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए सायबर टीम भी काम कर रही थी। इस बीच प्रतीक जगदल्ले जिला सतारा महाराष्ट्र की घटना में शामिल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे सतारा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हमला करना कबूल किया।

    पुलिस के मुताबिक प्रधान आरक्षक किशन साहू खाना खाने व मेस कटिंग का पैसा देने के नाम पर हमेशा विवाद करता था। इसी बात को लेकर आरोपी गुस्से में था। मौका देखकर उसने प्रधान आरक्षक को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर जेल भेज दिया।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!