राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत उत्सव- राज्योत्सव 2025 के अवसर पर दिनांक 02.11. 2025 को म्युनिसिपल स्कूल मैदान में स्टॉल लगाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगावं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिला पुलिस बल राजनांदगांव द्वारा सायबर सेल, यातायात शाखा, आरमोर्र शाखा की संयुक्त टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें सायबर सेल द्वारा बच्चों एवं नागरिकों को 1500 से अधिक पाम्पलेट वितरण कर एवं लाउडस्पीकर में सायबर अपराध की जानकारी एवं इससे बचने के तरीके व सायबर अपराध घटित होने पर 1930 हेल्पलाईन पर डायल कर फ्रोड की शिकायत दर्ज करवाने के संबंध में बच्चों एवं लोगों को जागरूक किया गया। यातायात शाखा द्वारा यातायात व्यवस्था में लगने वाले आधुनिक उपकरणों के संबंध में इन्सटूमेंट को दिखा कर डेमो दिया गया साथ ही यातायात नियमों के बारे में बता कर 1000 से अधिक पाम्पलेट वितरण कर बच्चों एवं लोगों को जागरूक किया गया,
पुलिस द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न हथियार, सुरक्षा उपकरण, आधुनिक हथियार प्रणाली एवं सुरक्षा साधनों का प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनी का उद्देश्य आम नागरिकों को पुलिस कार्यप्रणाली, तकनीकी संसाधन तथा सुरक्षा व्यवस्था से अवगत कराना था।
आगंतुकों ने पुलिस द्वारा प्रदर्शित किए गए उपकरणों में विशेष रुचि दिखाई।
कई बच्चों एवं युवाओं ने पुलिस के कार्य, हथियारों की जानकारी एवं सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से प्रश्न पूछे जिनका पुलिस कर्मियों ने सरल और प्रभावी तरीके से उत्तर दिया।





