रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत प्रेमी जोड़े का हाईवोल्टेज ड्रामा; RPF थाने के सामने सरेआम किया KISS, देखें वायरल वीडियो

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन के बाहर उस समय यात्रियों और स्थानीय लोगों की नजरें ठहर गईं, जब एक प्रेमी जोड़े ने सरेआम अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक प्रेमी जोड़ा, जो कथित तौर पर अत्यधिक नशे की हालत में था, खुलेआम एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करता रहा।RPF कार्यालय के ठीक सामने हुई घटनाहैरान कर देने वाली बात यह है कि जिस जगह यह कपल इस आपत्तिजनक हरकत को अंजाम दे रहा था, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय स्थित है। स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही के कारण लगातार यात्रियों का आना-जाना लगा हुआ था, लेकिन समाज और कानून के डर से पूरी तरह बेखौफ यह जोड़ा काफी देर तक वहीं खड़ा रहा।लोगों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा बवालसार्वजनिक स्थान पर इस तरह का व्यवहार देखकर आसपास मौजूद लोग दंग रह गए और आपस में चर्चा करने लगे। इसी बीच मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और वे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व शिष्टाचार को लेकर सवाल उठा रहे हैं।जांच में जुटी पुलिसमामले का वीडियो तेजी से प्रसारित होने के बाद इसकी भनक रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तक भी पहुंची। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, आरपीएफ अधिकारियों की प्राथमिक जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि वीडियो में दिख रहा कपल पूरी तरह से शराब के नशे में डूबा हुआ था। पुलिस अब वीडियो के आधार पर जोड़े की पहचान करने और सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Hot Topics

Related Articles