Wednesday, February 25, 2026
More

    रायपुर कलेक्ट्रेट दफ्तर की छत गिरी, कई महत्वपूर्ण फाइलें धूल में दबीं

    रायपुर। रायपुर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के कलेक्ट्रेट परिसर के एंग्लो रिकॉर्ड सेल के रूम की छत अचानक गिर गई। हालांकि जिस जगह की छत गिरी है वहां उस समय कोई कर्मचारी नहीं था। इस कमरे में कई महत्वपूर्ण फाइलें रखी हुई थीं। छत की छज्जा गिरने से फाइलें मलबे और धूल में दब गईं हैं। फिलहाल, प्रशासन ने कमरे को सील कर दिया है।

    शुरुआती जानकारी के अनुसार, मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। छुट्टी का दिन होने के कारण कमरे में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। जिस कारण से बड़ा हादसा टल गया। वर्किंग डे पर इस कक्ष में अपना काम लेकर हर दिन सैकड़ों लोग आते हैं।

    लंबे समय से नहीं हुई थी मरस्मत

    यह हादसा आंग्ल अभिलेख कोष्ठ के कक्ष में हुआ। रविवार सुबह अचानक तेज आवाज के साथ छत का बड़ा हिस्सा गिरा और पूरे कमरे में धूल का गुबार फैल गया। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और अधिकारियों को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि, रायपुर कलेक्ट्रेट भवन की लंबे समय से मरम्मत नहीं की गई है। जर्जर हो चुकी इमारत में रोजाना सैकड़ों लोग कामकाज और अपने कार्यों के लिए पहुंचते हैं।

    क्या बोले अधिकारी

    एडिशनल कलेक्टर मनीष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंग्रेजी अभिलेख कोर्ट का यह कक्षा कक्ष क्रमांक 8 साल 1915 का निर्मित है। वह काफी कमजोर था जिसकी छत आज गिर गई है। गिरने के सूचना मिलने के बाद संबंधित लोगों को बुलाकर उसे व्यवस्थित किया गया। रिकॉर्ड और फाइलों को व्यवस्थित कराया गया है। इसमें पुराने कर्मचारियों के पेंशन संबंधित रिकॉर्ड थे। बिल्डिंग काफी पुरानी है, इसलिए इसमें संबंधित अधिकारियों को बुलाया गया है।

    प्लांट में हुआ था हादसा

    इससे पहले शुक्रवार को राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा स्थित गोदावरी पावर इस्पात में बड़ा हादसा हो गया था। फैक्ट्री के अंदर टेंपरेचर कंट्रोल मशीन का मुआयना करने पहुंचे मजदूरों पर अचानक लोहे का भारी शेड गिर पड़ा। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई थी जबकि कई घायल हो गए थे।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!