Wednesday, February 25, 2026
More

    रायपुर में न्यूड पार्टी का आयोजन, बिना कपड़ों के आएंगे युवक-युवती, इंस्टाग्राम पर भेजे जा रहे इनविटेशन

    रायपुर।कभी शांति का टापू कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में लगातार धर्म और संस्कृति के नाम पर तनाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में प्रदेश के कई जगहों पर विराजमान गणपति जी की मूर्ति को आधुनिक वेशभूषा पहनाने को लेकर विवाद हुआ था। वहीं, बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों की नजर आगामी दिनों में विराजमान होने वाली माता की मूर्तियों पर है। लेकिन इस बीच राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी आयोजित किए जाने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर बवाल हो सकता है।

    दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज यानि शनिवार को न्यूड पार्टी का आयोजन किया गया है, जिसमें शामिल होने के बाद युवक-युवतियों को इनविटेशन भेजा रहा है। न्यूड पार्टी के इनविटेशन का पोस्टर सोशल मीडिया पर @sinful_writer1 के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के आना होगा। न्यूड पार्टी का पोस्टर सामने आने के बाद पार्टी रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।बता दें कि युवाओं को लुभाने के लिए ऐसे पहले भी कई ऑफर बार-क्लब संचालकों की ओर से दिए जा चुके हैं। इसी साल रक्षाबंधन पर एक क्लब संचालक की ओर से एक पैग पर एक फ्री का ऑफर दिया गया था। हालांकि भारी बवाल के बाद क्लब संचालक ने माफी मांगते हुए इस ऑफर को रद्द कर दिया था। अब देखने वाली बात ये होगी कि न्यूड पार्टी को लेकर सरकार क्या एक्शन लेती है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!