Wednesday, February 25, 2026
More

    रायपुर में कथावाचक रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया, लोगो ने की पिटाई

    रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कथा वाचक भास्कराचार्य को एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। महिला का पति जब मौके पर पहुंचा तो कथावाचक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भी कथावाचक को पकड़कर मारपीट की और उसकी चोटी तक काट दी। यह पूरा घटनाक्रम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार, कथावाचक रायपुर अपनी प्रेमिका से मिलने आए थे। बताया गया कि दोनों ने पहले एक स्थान पर मुलाकात की और फिर कार में बैठकर कुछ दूर चले गए। इस बीच महिला का पति, जिसे अपने पत्नी पर पहले से शक था, पीछे-पीछे पहुंच गया। उसने कथावाचक और अपनी पत्नी को कार में आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

    इसके बाद गुस्साए पति ने आसपास मौजूद कुछ लोगों को बुलाया और कथावाचक की जमकर धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथावाचक का सिर झुका हुआ और चोटी कटी हुई नजर आ रही है। लोगों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस के अनुसार, कथावाचक भास्कराचार्य मध्यप्रदेश के कई जिलों में प्रवचन देते रहे हैं और रायपुर की महिला से उनका संपर्क पिछले कुछ महीनों से था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कथावाचक आए दिन रायपुर आने लगे। इस बात की भनक महिला के पति को लग चुकी थी। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में सबसे हैरान करने वाला मोड़ तब आया जब महिला के पति ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए कहा कि वह अब इस संबंध में कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं चाहता।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!