Wednesday, February 25, 2026
More

    रायपुर में विभा विज्ञान क्लब हेतु 101 विज्ञान शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित

    रायपुर: प्रोजेक्ट जय विज्ञान के अंतर्गत आज जे.आर. दानी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कालीबाड़ी में जिला स्तरीय विभा विज्ञान क्लब संचालन के लिए जिले के 101 विज्ञान व्याख्याताओं एवं शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जिसके माध्यम से शिक्षक विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक दृष्टिकोण आधारित शिक्षा विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नवाचार और राष्ट्रीय निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करती है।  कार्यक्रम में विज्ञान भारती संस्थान एवं शिक्षा विभाग के प्रमुख विशेषज्ञों की उपस्थिति रही, जिसमें मुख्य रूप से पाणिनि तैलंग (राष्ट्रीय समन्वयक, विभा विज्ञान क्लब), डॉ. संजीव पाटनकर (राष्ट्रीय समन्वयक, माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया), डॉ. स्वर्णालता सराफ, गौरव वर्मा (एससीईआरटी रायपुर), जगदीश सिंह, सुबोध कुमार तिवारी एवं अजय भोई एवं विद्यालय प्रबंधन सेश्री हितेश दीवान और के. एस. पटले उपस्थित रहे।  विज्ञान भारती द्वारा संचालित यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आलोचनात्मक सोच, पर्यावरण जागरूकता एवं भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान के प्रति समझ विकसित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। क्लबों के माध्यम से विद्यालयों में व्यावहारिक विज्ञान, प्रयोग, मॉडल निर्माण, नवाचार गतिविधियाँ तथा STEM आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अरुणिमा शर्मा द्वारा किया गया।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!