रायपुर में LPG सिलेंडर की वेटिंग 1100 तक पहुंची

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालातों के प्रभाव के बीच जिले में एलपीजी सिलेंडर को लेकर पैनिक जैसी स्थिति बन गई है। गैस एजेंसियों में अचानक बढ़ी बुकिंग के कारण वेटिंग 950 से 1100 तक पहुंच गई है, जिससे उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार बड़ी संख्या में उपभोक्ता एक साथ सिलेंडर बुक कर रहे हैं। कई ऐसे लोग भी बुकिंग करा रहे हैं, जिनके घरों में पहले से भरे सिलेंडर मौजूद हैं। इस वजह से सामान्य मांग से अधिक दबाव बना और वेटिंग तेजी से बढ़ गई। एजेंसियों का कहना है कि यह वास्तविक कमी नहीं, बल्कि पैनिक के कारण बनी स्थिति है। अचानक बढ़ी मांग का सबसे ज्यादा असर होम डिलिवरी सिस्टम पर पड़ा है। पहले जहां उपभोक्ताओं को 2-3 दिन में सिलेंडर मिल जाता था, अब 5-7 दिन या उससे ज्यादा समय लग रहा है। डिलिवरी बॉय को तय समय में सिलेंडर पहुंचाने में परेशानी हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार एजेंसी से संपर्क करना पड़ रहा है।

 

 

Hot Topics

Related Articles