Thursday, February 26, 2026
More

    राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर, अब इस तारीख तक ले सकेंगे 3 महीने का राशन

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी काम की खबर है, उपभोक्ता अब 7 जुलाई तक तीन महीनें का राशन ले सकेंगे, जी हाँ आप सही सुन रहें हैं। दरअसल, प्रदेश में तीन माह का राशन एक साथ वितरण किया जा रहा है। जून माह निकल गया पर अब तक पूरा राशन वितरण नहीं हो सका है. इसी बीच एक राहत भरी खबर आई है कि राज्य सरकार ने राशन वितरण का समय 7 जुलाई तक बढ़ा दिया है.

    जून, जुलाई और अगस्त माह का मिल रहा राशन

    आपको बता दें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासन द्वारा जून, जुलाई और अगस्त माह का राशन एक साथ वितरण किया जा रहा है. जिससे राशन दुकानों में भीड़ बढ़ गई. दुकानदारों को भी सीमित समय में अधिक उपभोक्ताओं को राशन देने की चुनौती झेलनी पड़ रही

    है.

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!