राष्ट्रीय रेडियो प्रसारण दिवस पर जय मां घटारानी युवा रेडियो लिस्नर्स क्लब फुलझर के श्रोताओं ने दी बधाईयां – 20 अगस्त को रायपुर में श्रोता सम्मेलन

रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी ।*गरियाबंद*, -23 जुलाई आज *राष्ट्रीय रेडियो प्रसारण दिवस* है। इसी दिन *1927 में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी, बॉम्बे स्टेशन* से देश में पहला रेडियो प्रसारण शुरू हुआ था। *8 जून 1936* को भारतीय राज्य प्रसारण सेवा, *आल इंडिया रेडियो आकाशवाणी* बनी और *1937 में केंद्रीय समाचार सी एन ओ* अस्तित्व में आया।

*जय मां घटारानी युवा रेडियो लिस्नर्स क्लब, फुलझर, जिला गरियाबंद के अध्यक्ष श्री योगेश्वर साहू* ने बताया कि तब से लेकर आज तक देश के अनेकों आकाशवाणी केन्द्रों से सूचना, शिक्षा, मनोरंजन, कविता, कहानी, वार्ता, समाचार, खेलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

_”आकाशवाणी देश की संस्कृति को जीवंत बनाए हुए है। लोक गीत, लोक साहित्य, लोक पर्व, शास्त्रीय संगीत, भक्ति संगीत, श्री राम चरित मानस का प्रसारण महिलाओं, युवाओं, बच्चों के लिए स्वच्छ और साफ-सुथरा किया जाता है। मोबाइल एप्लिकेशन आने से श्रोताओं की संख्या में और वृद्धि हुई है”_ –

*श्रोताओं ने दी बधाई:*

राष्ट्रीय रेडियो प्रसारण दिवस पर *जिला गरियाबंद अध्यक्ष श्री योगेश्वर साहू प्रदेश अध्यक्ष रायपुर मोहन लाल देवांगन, वारिष्ठ शिक्षक प्रदीप यदु फिंगेश्वर, हरिश्चंद्र तारक, बाबूलाल साहू, रेखराम ध्रुव, मिल्लु गिरी गोस्वामी, दीलिप ध्रुव, गोवर्धन यादव, जीतु ध्रुव टीकम साहू, गोपाल साहू, जानु साहू भागवत सेन ,हेमंत साहू, महेंद्र गंधर्व, उमेन्द्र निषाद* आदि श्रोताओं ने बधाई प्रेषित की है।

 

 

 

 

Hot Topics

Related Articles