भाटापारा| रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के नवमनोनीत सदस्य अमरजीत सिंह सलूजा , लक्ष्मी नारायण सोनी , गौरव जैन , वासु माखीजा , रविंद्र जैन एवं सुरेश भानुशाली ने पूर्व विधायक भाजपा नेता शिवरतन शर्मा के निवास कार्यालय भाटापारा में रेलवे आत्मीय भेंट की..
शिव रतन शर्मा ने सभी को रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में मनोनयन होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
मुझे विश्वास है कि आप सभी के प्रयासों से क्षेत्र में यात्रियों की सुविधाओं, ट्रेनों के ठहराव और रेलवे संबंधी जनसमस्याओं को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा..।।
रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों का मनोनयन किया गया है। उनका आगामी कार्यकाल 10 अगस्त 2026 से 9 अगस्त 2028 होगा। मनोनीत सदस्य रेलवे स्टेशन में आम यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े विषय पर अपनी सलाह देंगे। साथ ही यह भी तय करेंगे कि यात्री सुविधाओं का विस्तार कैसे हो।
भाटापारा स्टेशन के मनोनीत सदस्यों में अमरजीत सिंह सलूजा, लक्ष्मी नारायण सोनी, गौरव जैन, रविंद्र जैन, सुरेश भानुशाली, अभिषेक मोदी, वासु माखीजा शामिल हैं। अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि रेलवे सलाहकार समिति के माध्यम से क्षेत्र में यात्रियों की सुविधाओं, ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन की व्यवस्थाओं तथा अन्य रेलवे संबंधी जनसमस्याओं को उचित मंच पर मजबूती से उठाने का प्रयास किया जाएगा।
सुरेश भानुशाली व वासु माखीजा ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि रेल यात्रियों एवं क्षेत्र की जनता की आवाज को रेलवे के उचित मंच तक पहुंचाने का अवसर है। वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। लक्ष्मी नारायण सोनी ने कहा कि सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र की रेलवे संबंधी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समिति के माध्यम से प्रभावी ढंग से सामने रखेंगे।














