लखनपुर: उधारी के पैसे मांगने पर महिला से मारपीट का आरोप, पिता-पुत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जियाउल खान ,लखनपुर /सरगुजा ।


  • पुहपुटरा गांव में किराना दुकान के बकाया भुगतान को लेकर हुआ विवाद, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

लखनपुर/सरगुजा। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुहपुटरा में किराना दुकान से उधार लिए गए सामान के पैसे मांगने को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्री पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पुहपुटरा के कंवरपारा निवासी लीलावती पैकरा (38 वर्ष), पति परमोत्‍तम सिंह पैकरा ने आरोप लगाया है कि किराना दुकान से लिए गए सामान के बकाया पैसे मांगने पर विवाद हुआ। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले जयमंगल और उसकी बेटी तारा पर महिला के साथ मारपीट करने तथा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

रिपोर्ट दर्ज, पुलिस की कार्रवाई पर नजर

मामले में पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। अब मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी। घटना के संबंध में आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Hot Topics

Related Articles