लगरा पुल पर मंडराया बड़े हादसे का खतरा, मवेशियों के जमावड़े और पुल की जर्जर स्थिति से राहगीर परेशान

कमलकांत पाटनवार बिलासपुर लगरा ग्राम पंचायत: लगरा पुल इन दिनों राहगीरों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। पुल पर दिन-रात बैठे रहने वाले सैकड़ों आवारा मवेशियों के कारण आवागमन में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो रही है, जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा लगातार बना रहता है।समस्या सिर्फ मवेशियों तक सीमित नहीं है, बल्कि पुल का ढांचा भी अब खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। पुल के दोनों किनारों पर पानी निकासी के लिए बनाई गई नालियों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। इतना ही नहीं, नदी में बने पुल के जॉइंट्स भी किनारे से अलग होने लगे हैं, जो कि किसी बड़े खतरे की घंटी है।पुल की यह बदहाल स्थिति किसी भी दिन बड़ी अनहोनी को न्योता दे सकती है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने शासन-प्रशासन की उपेक्षा पर गहरा रोष व्यक्त किया है। यदि समय रहते प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया, तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने शासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा मवेशियों को वहां से हटाया जाए और पुल का जीर्णोद्धार कराया जाए।

Hot Topics

Related Articles