लोरमी में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

संदीप यादव लोरमी/मुंगेली:- यादव समाज लोरमी, जिला मुंगेली के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को मानस मंच लोरमी में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह है। आयोजन में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भोज-प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।

आयोजक मंडल के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक माननीय अरुण साव जी होंगे। अति विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, नगर पालिका परिषद लोरमी के अध्यक्ष सुझीत वर्मा, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल तथा जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मुंगेली संजय यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता धनीराम यादव करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रतिनिधि अविरा यादव, पूर्व जनपद सदस्य एवं पूर्व सरपंच खपरीकला परसादी यादव, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस मुंगेली रामप्रकाश यादव, प्रबंधक जिला सहकारी बैंक गिरधारीलाल यादव, जिला अध्यक्ष सर्व यादव समाज मुंगेली नरेशराम यादव, भाजपा मंडल लोरमी के अध्यक्ष सुशील यादव, पार्षद नगर पालिका परिषद लोरमी शिवशंकर यादव, पार्षद विश्वास दुबे, नगर पालिका परिषद की सभापति पूर्णिमा घनश्याम यादव, सभापति पुष्पा छेडूराम यादव, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत घठौली रघुनाथ यादव, सरपंच ग्राम पंचायत नवाडीह किशोरराम यादव एवं सरपंच ग्राम पंचायत लखनपुर हेरस्य यादव उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा नायब तहसीलदार प्रकाश यादव, हथनी के अजीत यादव, खैरी के अंकालू यादव, उमरिया के देवीशंकर यादव, नवापारा मुंगेली के सूरज यादव, मुंगेली के धनीराम यादव, मुंगेली के रामशरण यादव, मुंगेली के श्रीराम यादव, सारंगपुर के मनौहर यादव, सुरीघाट मुंगेली के रमेश यादव, मुंगेली के विनोद यादव सहित अनेक लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

आयोजन में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम तथा भोज-प्रसाद का आयोजन रहेगा। आयोजकों ने यादव समाज सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक संजू यादव, शत्रुघ्न यादव, घनश्याम यादव, राकेश यादव, राहुल यादव, छेडूराम यादव, कृष्णा यादव, विशाल यादव, तेरस यादव, बालक नरेंद्र यादव, कृष्णा यादव (चैचानडीह), दुर्गेश यादव, विष्णु यादव, मिलन यादव, सोनू यादव, मनीष यादव, चितकुमार यादव, जित्तू यादव, अमित यादव, शिवम यादव, महेंद्र प्रकाश यादव, विनोद यादव, मनोज यादव एवं चंद्र कुमार यादव सहित समाज के अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Hot Topics

Related Articles