Tuesday, February 24, 2026
More

    वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने 1 मई की रात को अपने जन्मदिन के अवसर पर सादगीपूर्ण तरीके से समारोह का आयोजन किया

    रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने 1 मई की रात को अपने जन्मदिन के अवसर पर सादगीपूर्ण तरीके से समारोह का आयोजन किया। हालांकि, इससे पहले उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को देखते हुए जन्मदिन को सादगी के साथ मनाने की घोषणा की थी, परंतु उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं के आग्रह पर प्रतीकात्मक रूप से केक काटा गया। गफ्फू मेमन ने सांसद भवन के रूप में एक केक बृजमोहन अग्रवाल को सप्रेम भेंट दिया जिस केक को काटा नहीं गया और उसे सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भेंट के रूप में स्वीकार किया।  समर्थकों ने बृजमोहन अग्रवाल को देर रात उनके निवास पर बधाई दी और देश में हुए आतंकी हमले को लेकर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!