डोंगरगांव । आज राजधानी रायपुर के विमतारा आडोटोरियम में आयोजित परम जीवन के सफल सूत्र के विमोचन कार्यक्रम में नगर के चिकित्सक एवं साहित्यकार डाॅ. गीतेश अमरोहित अतिथि वक्ता के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर न्यूरोलाजिस्ट डाॅ. एच. पी. सिन्हा की लिखी किताब परम जीवन के सरल सूत्र का विमोचन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह और अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने की। पुस्तक विमोचन समारोह में प्रमुख वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ी भाषा मानकीकरण समिति, छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य डाॅ. गीतेश अमरोहित ने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण लोग मानसिक रूप से अस्वस्थ हो रहे हैं। ऐसे में मानसिक शांति ही व्यक्ति को जीवन संघर्ष में बनाए रख सकती है। डाॅ. अमरोहित ने कहा आगे कहा कि जीवन की वास्तविकता कितनी सहज हो सकती है, यदि हम सही दृष्टिकोण और मूल्य अपनाएं। आखिर सरल होना ही सबसे कठिन है। कार्यक्रम में परम जीवन के सरल सूत्र पुस्तक के प्रकाशक सरस्वती बुक्स के आकाश माहेश्वरी की विशेष उपस्थिति रही।
वर्तमान को जीना ही सरल जीवन का सूत्र – डाॅ. अमरोहित





