वाड्रफनगर विकासखंड के चोरराही गांव में प्रशासन ने एकल विद्यालय के लिए आवंटित भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए बड़ी कार्रवाई की

वाड्रफनगर/बलरामपुर। वाड्रफनगर विकासखंड के चोरराही गांव में प्रशासन ने एकल विद्यालय के लिए आवंटित भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित भूमि को एकल विद्यालय के विकास कार्यों के लिए आवंटित किया गया था। प्रशासन का कहना है कि भूमि खाली कराने के लिए संबंधित पक्ष को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने भूमि पर बने अस्थायी ढांचे और अन्य अतिक्रमण को हटाया। पूरे अभियान की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में की गई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासन का कहना है कि भूमि को कब्जामुक्त कराने के बाद एकल विद्यालय से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Hot Topics

Related Articles