Tuesday, February 24, 2026
More

    वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की

    रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। यहां से वे विधानसभा के लिए रवाना होंगे। और 12.30 बजे बजट पेश करेंगे। सीएम साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए जा रहे राज्य के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नवीन विधानसभा भवन में पेश होने जा रहा हमारी सरकार का यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विजन को नई मजबूती प्रदान करेगा।  इस बार का बजट प्रशासनिक सुधार, डिजिटल गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहने की संभावना है। सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग, ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं। सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी लाने और इंडस्ट्रियल ग्रोथ को नई रफ्तार देने के संकेत पहले ही दे चुकी है

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!